Thursday, February 18, 2016

कोई तरकीब साध दे तू,
कोई  मशवरा हाथ दे तू,
कब तक घुमू बिन मंजिल के मौला,
इन पैरों मे कोई जरीब बांध दे तू|

कोई मंजिल दे मुझे और उससे,
जुड़े रास्तों से एक मुलाकात दे तू,
मैं मंजिलें और रास्ते ही सोचता रहूँ मौला,
मंजूर नही, फिर ऐसी बदनसीब रात दे तू|

एक लक्ष्य पा लिया,अब साथ दे तू,
वतन के लिये कुछ करने का जज़्बात दे तू,
अब मुझे वतन पे मरने की चाहत भी हो गयी मौला,
ये मन सरहद के करीब बांध दे तू|

सर जमीं पे गैर के झुका दे,ऐसे हम नही,
हमें अब मौत का भी कोई ग़म नही,
पर सरहद से एक नौजवाँ न कम हो जाये मौला,
इसलिये, इन हाथों मे एक ताबीज़ बांध दे तू|

Wednesday, February 10, 2016

रात ख्वाब में आते हैं जो पल चाहत के,
उन्हे ख्वाब से छूट कर निकल जाने दे|
बड़े देर से कैद है जो उस पल की हसरत,
उसे वक्त से छूट कर इस पल आने दे|
***********************************************************

बड़े वक्त तक जला ये सूरज भी तेरी खातिर,
 
और बची लपटें भी आखिर यूँ ही जल गयीं |
बड़े वक्त तक रोका हसीं शाम भी तेरी खातिर,
पर बिन तेरे आज भी ये तन्हा ही ढल गयी |
*******************************************************************
दर्द तो वही था, ज़ख्म कुछ नया था  कुछ पूराना था|
जो सच था हमे मंजूर न था, और बाकि सब तेरा बहाना था|
कोशिश तो थी कि सारे राज बोल दूं तुम्हे तब,
पर जो हँसता देख लिया तुमको ,तो सब दिल मे ही  छुपाना था| 
******************************************************************
तेरे जुर्म में मै भी शामिल हो जाऊँ,
फिर देखुं की क्या सजा हासिल होगी?
मुश्किल थी तेरी बेवफई अब तक,
 तो क्या तेरी वफा भी मुश्किल होगी?
*******************************************************************
उन हवाओं को मैं पहचानता हूँ जो तुम्हे छूकर आती हैं|
गर शिकायत हो तो कैद कर लेना बंद कमरे मे खुद को,
क्योंकि तेरे हर पल का हाल वो मुझे ही आकर सुनाती हैं|
*******************************************************************
मेरी खामोश चाहत की आखिरी हद भी, बस तेरी इक आवाज़ तक है|
फिर भी मैं बेकरार  कई ज़माने से हूँ, और तू बेखबर आज़ तक है|

*******************************************************************
आज सफर में बैठे सोच रहा हूँ,
काश ज़िंदगी भी इतनी ही तेज चलती|
कुछ ज़रुरी पड़ावों पे रुकती,
 कुछ ऐसे ही पार कर जाती|
बेशक कुछ पड़ाव खुशी के आते कुछ गम के
पर हमे वक्त कहाँ मिलता इतना सोचने का|
फिर ज़िंदगी कितनी आसान हो जाती....
फिर सोचता हूँ यार ज़िंदगी ऐसी ही होती,
तो किसी पिक्चर की कहानी हो जाती|
कुछ दिन पर्दे पे चलती,
फिर हम भूल जाते फिर पूरानी हो जाती|
कुछ पाने  की शिकायत आज है हमे कुछ खोने की भी शिकायत आज है|
तुझे  न बताने की शिकायत आज है हमे तेरे छिपाने की भी शिकायत आज है|
तेरे इश्क में रहना, मिलना, बिछड़ना वो लम्हा क्या कुछ और था?
या यूँ ही गुज़रना था जिसे एक दिन कभी वही गुज़रता हुआ दौर था|
मेरी हंसती  ज़िन्दगी को बर्बाद करने तेरे आने की शिकायत आज है,
और बस यूँ ही बर्बाद करके तेरे चले जाने की भी शिकायत आज है|
तेरे सारे वादों के तेरी खुद की बातों से ही कितने बैर निकले,
जो सपने तेरी ही आँखों से चुने थे वे  तेरे ही कितने गैर निकले|
कुछ हसीं यादों को और तेरे सारे ग़मों को तेरे संग ही भूलाने की शिकायत आज है|
पर हमे बिन तेरे और बिन तेरी यादों के यूँ मुस्कुराने की भी शिकायत आज है|